बच्चियां तालाब तक कैसे पहुंची इस बात की हो रही है जांच

ठाणे के उथलसर इलाके में स्थित, जोगीला तालाब से दो मासूम बच्चियों की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई गई। इन दोनों मासूम बच्चियों की लाश को तालाब से आपातकालीन व्यवस्थापन और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की मदद से बाहर निकाला गया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों बच्चियां एक ही परिवार से जुड़ी हैं और इनका घर तालाब से कुछ दूरी पर स्थित लाॅरी स्टैन्ड चाल में था। मृत बच्चियों के नाम गंगी उदय कामी उम्र 7 वर्ष और आशा गणेश कामी उम्र 4 वर्ष है। इन दोनों बच्चियों के मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटना मृत्यू से जुड़ा मामला दर्ज कर लिया है और बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की सबसे ज्यादा जांच कर रही है कि बच्चियां अपने घर से तालाब तक कैसे पहुंची। अपने घर में अचानक हुई दो बच्चियों की मौत से कामी परिवार गहरे सदमे में है और वह भी कुछ बता पाने की स्थिती में नही हैं।



