ठाकरे बन्धुओं के आक्रमक रूख के बाद मुम्बई का तापमान चरम पर दिल्ली में भाजपाई गुन्डों की करतूत पर पूरे देश में उबाल

Date:

दिल्ली में एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ भाजपा समर्थित कुछ गुन्डों के द्वारा,मारपीट और छेड़खानी किये जाने का विडियो सामने आने के बाद, पूरे देश से इसको लेकर विरोधी प्रतिक्रियायें सामने आ रही हैं। इसकी सबसे ज्यादा गर्मी मुम्बई में दिखाई दी,जहां पूरे ठाकरे परिवार ने मिलकर एक ऐसे आक्रमक आन्दोलन को जन्म दिया कि इससे न केवल पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये बल्कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा हो गया। आदित्य ठाकरे ने तो यह एलान कर दिया है कि जबतक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नही हो जाता और मतदान चोरी की यह प्रक्रिया पूरी तरह बंद नही होती,तबतक शिवसेना यूबीटी लगातार इस आन्दोलन को जारी रखेगी।दरअसल कल दिल्ली में जंतर मंतर पर सीजेपी द्वारा बुलाये गये आन्दोलन के दौरान,बीजेपी समर्थित कुछ गुन्डों द्वारा,जिस तरीके से महिला और पुरूष प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिये जाने का विडियो सामने आया और पुलिस की बर्बरता और जबरदस्ती के भी दृश्य सामने आये,उसको लेकर शिवसेना यूबीटी मुम्बई की सड़कों पर निषेध आन्दोलन करने शिवसेना भवन से निकली थी,जिसका नेतृत्व आदित्य और तेजस ठाकरे स्वयं कर रहे थे। मगर जब मुम्बई पुलिस द्वारा जोर जबरदस्ती से इस आन्दोलन को कुचलने का प्रयास किया गया तो आदित्य और तेजस ठाकरे सीधे मुम्बई पुलिस से भीड़ गये और मुम्बई पुलिस के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। इस बात की खबर जैसे ही राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को लगी तो वह भी अपने समर्थकों के साथ मुम्बई पुलिस से दो दो हाथ करने सड़कों पर निकल पड़े। बाद में पूरा ठाकरे परिवार अपने दल बल के साथ शिवाजी पार्क के उस पुलिस स्टेशन में पहुंच गया,जहां शिवसेना यूबीटी के कुछ आन्दोलनकारियों को हिरासत में रखा गया था। इस दौरान शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के आगे का नजारा किसी बड़े आन्दोलन की तरह दिखाई पड़ने लगा। आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे की तरफ से इस बात का भी एलान किया गया कि देश के गद्दार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक मुम्बई में यह आन्दोलन लगातार जारी रहेगा।ऐसा लगता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए बीजेपी, जो जोर जबरदस्ती की आजमाइश कर रही है,लोगों का गुस्सा उतना ही बढ़ता जा रहा है और देश में बीजेपी की छवि दिनोंदिन गर्त में जाती दिखाई दे रही है। जो लोग कलतक वोट चोरी के इल्जाम को स्विकार करते नजर नही आ रहे थे,अब वह भी यह मानने को मजबूर हो गये हैं कि कुछ तो गड़बड़ है,वरना बीजेपी या मोदी ज्ञानेश के लिए,अपनी इज्जत दांव पर क्यों लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories