मां की लापरवाही से गई बच्चों की जान

नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल के लिए प्रसिद्ध उलवे से सटे जासई गांव में घटे एक हृदयविदारक घटना में तीन मासूम बच्चियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। यह तीनों बच्चियों की मौत एक तालाब में डुबने से हुई है। मृत बच्चियों में से दो की मां कपड़े धोने के लिए तालाब पर गई थी । इस दौरान वह अपनी बच्चियों को भी साथ लेकर गई थी। दोनों बच्चियां वहां एक और बच्ची के साथ तालाब के पानी से खेल रही थीं। मगर कपड़े धोने के दौरान थोड़ी देर के लिए मां का ध्यान बच्चियों पर से हट गया। इस बीच तीनों बच्चियां थोड़े गहरे पानी की ओर चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख मां ने भी गहरे पानी में छलांग लगा दिया और वह भी डूबने लगी। तभी तालाब के पास खड़े एक युवक का ध्यान डूबती हुई मां पर गया,क्योंकी तबतक तीनों बच्चियां पानी के अंदर जा चुकीं थी। युवक ने किसी भी तरीके से मां को किनारे पर लाया,फिर मां के बताने पर ग्रामीणों की मदद से बच्चियों को ढूंढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ, मगर तबतक काफी देर हो चुकी थी और बच्चियों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मृत बच्चियों में एक की उम्र 12 वर्ष,दूसरे की 9 वर्ष और तिसरे की पांच वर्ष बताई जा रही है। इन तीन मासूमों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया ।



