राज ने कल विजय जुलूस का किया एलान

सोनम वांगचूक और काॅकरोच जनता पार्टी के द्वारा, 30 दिन पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू किये गये संयुक्त आन्दोलन को,आज सबसे बड़ी सफलता तब हाथ लगी,जब केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। युवाओं के आन्दोलन को मिली इस सफलता का असर महाराष्ट्र में भी दिखाई दिया । विशेषकर ठाकरे बंधु, युवाओं की इस सफलता पर सबसे ज्यादा गर्व करते दिखाई दिये। ठाकरे बंधुओं द्वारा संयुक्त रूप से बुलाये गये एक पत्रकार परिषद में,उद्धव ठाकरे ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश के काॅकरोचों ने अहंकारी तानाशाही सरकार को झुका दिया । उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि जिस सरकार को यह लगता था कि उसने 12 वर्षों में इस देश को इतना मृतप्राय बना दिया है कि अब यहां कोई भी बड़ा आन्दोलन संभव नही,उस सरकार की इस समझ को युवाओं ने तोड़कर रख दिया और यह बता दिया कि इस देश में अभी भी क्रान्तिकारी खून जिन्दा है। उद्धव ठाकरे ने इसके लिए सोनम वांगचूक और अभिजीत दिपके सहित उनकी पूरी टीम और देश के सभी युवाओं की प्रशंसा की।वहीं राज ठाकरे ने कल यानि 26 जुलाई को इस सफलता के विजयोत्सव मनाने की घोषणा की और महाराष्ट्र के सभी युवाओं से यह आग्रह किया कि वह कल शाम दादर के शिवाजी पार्क में, ठाकरे बंधुओं के पूरे परिवार के साथ इस विजयोत्सव में शामिल होकर, देश में एक नई क्रान्ति की ज्वाला को मजबूती प्रदान करें।ठाकरे बन्धुओं को यह पता है कि महाराष्ट्र के युवाओं में, ठाकरे नाम की लोकप्रियता आज भी बहुत बड़े पैमाने पर है और अब तो ठाकरे परिवार में आदित्य और अमित के रूप में, दो बेहद ही उम्दा युवा नेतृत्व का उदय हो चुका है,ऐसे में ठाकरे परिवार इस युवा क्रान्ति को महाराष्ट्र में पूरी तरीके से अपने साथ जोड़ना चाहता है,इसलिए शायद दादर के सुप्रसिद्ध शिवाजी पार्क में इस विजयोत्सव का आयोजन किया गया है। कुछ विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो कल के इस विजयोत्सव कार्यक्रम में,ठाकरे परिवार के साथ अभिजीत दिपके भी दिखाई पड़ सकते हैं।



