
महाराष्ट्र के बहुचर्चित एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढ़े ने, शिवसेना यूबीटी के राज्य सभा सांसद और अपने ब्यानों के चलते हमेशा चर्चा में रहनेवाले संजय राउत के आरोपों का, एक बहुत तगड़ा वाला जवाब पत्रकार परिषद में दिया है। ज्ञात हो कि संजय राउत ने दो दिन पहले ही यह आरोप लगाया था कि तुकाराम मुंढ़े के दहशत का फायदा उठाकर,एफडीए के कुछ अधिकारी व्यापारियों और होटल मालिकों से बड़े पैमाने पर अवैध वसूली कर रहे हैं और इस अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र, एफडीए कार्यालय के तिसरे मंजिल पर स्थापित है। लेकिन एक कहावत, जो तुकाराम मुंढ़े को लेकर महाराष्ट्र में बेहद प्रचलित है कि मुंढ़े से पंगा नही होता चंगा, यह कहावत संजय राउत के आरोपों पर भी, तब सही उतरती दिखाई दी जब मुंढ़े ने राउत के आरोपों का जवाब एक पत्रकार परिषद में दिया। मुंढ़े ने यह स्पष्ट किया कि अगर राउत के पास इस तरह के कोई सबूत हैं तो वह उस सबूत के साथ,मेरे पास शिकायत दर्ज करायें,अगर वह ऐसा करते हैं तो जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर तत्काल कार्रवाई की जायेगी।मगर इस पत्रकार परिषद में मुंढ़े ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके द्वारा, जब किसी अवैध कार्यशैली या व्यवहार को रोकने की कोशिश की जाती है तो ऐसे अवैध कृत्यों को संरक्षण देनेवाले लोग, किसी न किसी बहाने उनके विभाग पर हमला करने की कोशिश करते हैं,मगर मेरे ऊपर ऐसे हवाबाजी वाले हमले का कोई असर नही पड़ता और मैं नियम पर आधारित अपने कर्तव्य को अंजाम देते रहता हूं। तुकाराम मुंढ़े के विभाग पर हमला बोलकर, संजय राउत ने स्वयं अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने का कार्य किया है, क्योंकी महाराष्ट्र की जनता में तुकाराम मुंढ़े, अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर बेहद लोकप्रिय हैं और उनकी पहचान महाराष्ट्र के एक बड़े सेलिब्रिटी के रूप में स्थापित हो चुकी है,मगर संजय राउत को शायद सेल्फ गोल मारने की आदत पड़ चुकी है।



