
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए,जिस तरीके से अजीत दादा पवार की मृत्यू एक विमान दुर्घटना में हो गई थी,उसको लेकर अनेक प्रकार की शंका और कुशंका की चर्चा आजतक चली आ रही है। विशेषकर अजीत दादा पवार के भतीजे रोहित पवार,इस मौत को हमेशा से ही बेहद संदेहास्पद बता रहे हैं। रोहित पवार ने दुर्घटना के दो दिन के अंदर ही, अजीत दादा पवार के घर से लेकर एयरपोर्ट तक की सीसीटीवी फूटेज की मांग सरकार से कर डाली थी। हालांकि आज तक वह सारे फुटेज रोहित पवार को हासिल नही हो पाये हैं।अब रोहित पवार ने यह कहकर नई सनसनी पैदा कर दी है कि अजीत दादा पवार की मौत के पीछे,एक मफलरधारी नेता और दुर्घटनाग्रस्त विमान की कंपनी वीएसआर के मालिक की भूमिका बेहद संदिग्ध है और 10 अक्टूबर को,इस मफलरधारी नेता का नाम रोहित पवार एक पत्रकार परिषद में उजागर करेंगे। रोहित पवार ने बताया कि अजीत दादा की मौत से जुड़े कई संदिग्ध पहलू हैं,जबतक इन सबका खुलासा नही हो जाता तबतक वह चैन से नही बैठेंगे।रोहित पवार ने कहा कि इस विमान दुर्घटना के कई महत्वपूर्ण पहलूओं को,शुरू से ही छिपाने की कोशिश की जा रही है। शुरू में यह बताया गया था कि विमान का ब्लैक बाक्स भी जल गया है,मगर बाद में यह खबर झूठी पाई गई। उसके बाद यह भी पता चला कि अजीत दादा अपनी कार से बारामती जानेवाले थे,मगर अचानक उनका प्रोग्राम विमान से जाने का हो गया। फिर विमान के लिए पूर्व निर्धारित पायलट की जगह किसी दूसरे पायलट का आना,यह सब कुछ ऐसे संकेत हैं जो दादा की मृत्यू को संदिग्ध बनाते हैं।रोहित पवार ने यह भी संकेत दिया कि वह इस दुर्घटना से संबंधित एआईबी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अगर इस रिपोर्ट में कुछ भी गलत करने का प्रयास किया गया तो उनके पास इस रिपोर्ट का पोस्टमार्टम करने भर सारे हथियार तैयार है। रोहित पवार ने ब्लैक बॉक्स की जांच, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन एजेन्सी से कराने का अनुरोध पहले ही सरकार से कर रखा है। अब सभी को 10 अक्टूबर का इंतजार रहेगा जब रोहित पवार,उस संदिग्ध मफलरधारी नेता के नाम का खुलासा करेंगे।



