नवी मुम्बई महानगरपालिका के आरोग्य व्यवस्था की खुली पोल

एक सितम्बर को आयोजित महासभा में नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता सागर नाईक ने,1000 करोड़ रूपये के एकत्रित आरोग्य व्यवस्था का एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में सताधारी दल द्वारा जमकर मिडिया के सामने ढ़ोल पीटा गया,मगर इस प्रस्ताव के पास होने के दो दिन के अंदर ही,नवी मुम्बई महानगरपालिका के वाशी स्थित सार्वजनिक अस्पताल में एक ऐसी घटना घट गई,जिसने पालिका के आरोग्य व्यवस्था के चेहरे पर कालिख पोत दिया।दरअसल नवी मुम्बई महानगरपालिका के सार्वजनिक अस्पताल में गोपीराम खडसे नामक एक मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। कल इस मरीज को एक एक्सपायर्ड स्लाइन चढ़ा दी गई,जिसके बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। बाद में उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया और आज उसकी मृत्यू हो गई। इसके बाद गोपीराम के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गोपीराम के बेटे विजय खडसे ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए यह कहा कि अस्पताल ने स्लाइन की जगह उनके पिता को जहर देने का कार्य किया है,इसलिए इसके जिम्मेदार अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये।



