पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

Date:

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता

मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे, नवी मुम्बई के अवैध ईमारतों के सुनवाई के सिलसिले में,कल जो आशंका व्यक्त की थी,आज वह पूरी तरीके से सच साबित हुई और मुम्बई उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिया कि नवी मुम्बई महानगरपालिका के जिस महिला विभाग अधिकारी को,अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान किये गये हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते, गर्भपात जैसे गंभीर शारिरीक और मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ा,उसे राज्य सरकार 25 लाख रूपये का मुआवजा दो सप्ताह के अंदर प्रदान करे,क्योंकी यह पूरी घटना, घटनास्थल पर मौजूद पुलिसवालों की लापरवाही से घटी है।मुम्बई उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को यह स्वतंत्रता प्रदान की कि वह चाहे तो मुआवजे की पूरी राशि लापरवाही करनेवाले पुलिसवालों के वेतन से वसूल सकती है। घणसोली के जिस सहायक अभियंता रितेश पुरब को, कुछ लोगों द्वारा धमकाया गया था,उसे निःशुल्क पुलिस संरक्षण देने का फरमान भी न्यायालय ने सुनाया। भविष्य में पालिका या सिडको द्वारा की जानेवाली कार्रवाई के लिए पर्याप्त और मजबूत पुलिस संरक्षण प्रदान करने की हिदायत भी,न्यायालय ने नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन को दी। पालिका के द्वारा एफआईआर दर्ज कराये जाने या लिखित शिकायत दिये जाने के बाद भी, जिन पुलिसवालों ने उचित कानूनी कदम नही उठाया,उनकी जांच का आदेश भी न्यायालय ने जारी किया है।कुल मिलाकर अगर कहें तो न्यायालय ने यह साफ संकेत दे दिया है कि भविष्य में होनेवाले,किसी भी तोड़क कार्रवाई में अगर सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा से पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी खिलवाड़ किया गया,तो इसका पूरा खामियाजा राज्य सरकार को भुगतना पड़ेगा। अब देखना यह है कि उच्च न्यायालय के इस कड़े निर्णय के बाद भी,भू माफियाओं के सबसे बड़े संरक्षक रबाले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत के खिलाफ,नवी मुम्बई पुलिस आयुक्त मिलींद भारंबे कोई कड़ा कदम उठाते हैं या नही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

रबाले के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर कल गिर सकती है गाज

'डीसीपी हाजिर हो' का मुम्बई उच्च न्यायालय का फरमान नवी मुम्बई में किये गये अवैध ईमारतों के निर्माण का मुद्दा,दिनोंदिन...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories