अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

Date:

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची

नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की हद में,सात सालों से भी ज्यादा समय तक,विभिन्न पुलिस उपायुक्तों की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरेश मेंगड़े,जब सिडको में लगभग चार साल पहले मुख्य दक्षता अधिकारी के पद पर नियुक्त हुये,तो उनके अबतक के कार्यकाल में सिडको प्रशासन से जुड़े, कई गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें विभिन्न प्रकार के लोगों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा दर्ज कराई गईं, मगर एक शिकायत पर भी कोई ऐसी जांच सामने नही आई,जिससे लगे कि सिडको में दक्षता विभाग अपनी जिम्मेदारी को निभा रही है। कई गंभीर शिकायतों को बिना उचित जांच प्रक्रिया को पूरा किये बंद कर दिया गया है और इसकी सूचना तक शिकायतकर्ता को नही दी गई है।सिडको में जब पहली बार दक्षता विभाग की स्थापना की गई थी और प्रज्ञा सरवदे मुख्य दक्षता अधिकारी बनाई गई थीं,उस समय के प्रत्येक वार्षिक दक्षता रिपोर्ट में जो गंभीर शिकायतें हुआ करती थीं,उसका पूरा विवरण और उसपर दक्षता जांच की पूरी रिपोर्ट शामिल हुआ करती थी। मगर बाद में वार्षिक दक्षता रिपोर्ट में सिर्फ कुल शिकायतों की विभाग निहाय संख्या और उनमें से बिना कार्रवाई के बंद कर दी गई संख्या का विवरण होता है। साथ ही जिन शिकायतों की जांच पेन्डिंग है उनकी संख्या दी रहती है। इस रिपोर्ट में ज्यादा से ज्यादा,वह तस्वीर या खबर शामिल रहती है जो दक्षता सप्ताह से या भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़ी रहती है। इन रिपोर्टों में इस बात की भी जानकारी नही रहती कि दक्षता विभाग की तरफ से कितने भ्रष्टाचार या अनियमितताओं के खिलाफ, सिडको प्रशासन की तरफ से एफआईआर दर्ज कराया गया है। जब वार्षिक दक्षता रिपोर्ट को ही इतना कमजोर कर दिया गया हो तो फिर इस कमजोरी का फायदा उठाने से सुरेश मेंगड़े जैसे पुलिस अधिकारी भला कैसे चूक सकते थे।सुरेश मेंगड़े ने दक्षता अधिकारी रहते हुए,सिडको के सीयूसी विभाग के प्रमुख पद की जिम्मेदारी को भी अपने खाते में ले आये। सुरेश मेंगड़े जब से सीयूसी के प्रमुख बने, तब से अतिक्रमण और अवैध निर्माण को संरक्षण देने की सिडको में जो रिश्वत राशि थी,उसमें अचानक से तीन गुनी या चार गुनी की वृद्धि हो गई। इसके अलावे सिडको के भूखंड घोटालों और इन घोटालों से जुड़े पूरे फर्जीवाड़े की पुख्ता खबर और सबूत, सिडको के दक्षता विभाग को दिये जाने के बावजूद,सुरेश मेंगड़े की तरफ से शिकायतकर्ताओं को कोई भी लिखित या मौखिक जानकारी नही दी जाती और बिना शिकियतकर्ता की सुनवाई के शिकायत को दफ्तरी दाखिल कर दिया जाता है या यूं कहें कि बंद कर दिया जाता है। जो शिकायतकर्ता आर्थिक और कानूनी रूप से इतना सक्षम हैं कि वह अपनी लड़ाई कोर्ट तक ले जा सकते हैं तो ऐसे मामलों में मेंगड़े वादी और प्रतिवादी के बीच समझौता कराने का भी कार्य करते हैं। सिडको में करीब 150 ऐसे भूखंड हैं जिनका आवंटन सिडको द्वारा कभी नही किया गया,मगर इन भूखंडों के जाली आवंटन पत्र, जाली सिडको करारनामे और जाली त्रयस्थ पक्ष करारनामे के आधार पर इन भूखंडों का कब्जा किन्ही और लोगों के पास है,मगर इस पूरी रिपोर्ट पर सुरेश मेंगड़े कुंडली मारकर बैठे हैं और इसे सार्वजनिक नही होने दे रहे। इनमें से लगभग दस भूख़डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था जो पिछले दस सालों से न्यायालयों में पेन्डिंग है,मगर इसकी जल्द सुनवाई और फैसले के लिए दक्षता विभाग बिल्कुल सक्रिय नही है।अब तो सुरेश मेंगड़े का एक और नया खेल सामने आया है,जिसमें उनके सीयूसी विभाग द्वारा, नवी मुम्बई महानगरपालिका और महाराष्ट्र राज्य विधुत वितरण कंपनी को कुछ अवैध ईमारतों की सूची देकर उनके पानी और बिजली कनेक्शन को कट करने का निर्देश,मुम्बई उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर दिया जाता है और बाद में इसको लेकर सेटिंग गेटिंग का खेल शुरू कर दिया जाता है। पहला खेल इस सूची में नाम न शामिल करने को लेकर किया जाता है और दूसरा खेल इस सूची को आगे फाॅलो न करने के नाम पर।ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी सुरेश मेंगड़े, अपने पुलिसिया अनुभव का लाभ अवैध वसूली में ले रहे हैं साथ ही सवाल यह भी उठता है कि सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी के कार्यों का मूल्यांकन किसी और संस्था या अधिकारी द्वारा किया जाता है या नही,अगर इसका उत्तर हां है तो फिर उस संस्था और अधिकारी की नजर से सुरेश मेंगड़े कैसे बच निकलते हैं ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

रबाले के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर कल गिर सकती है गाज

'डीसीपी हाजिर हो' का मुम्बई उच्च न्यायालय का फरमान नवी मुम्बई में किये गये अवैध ईमारतों के निर्माण का मुद्दा,दिनोंदिन...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories