नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

Date:

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना

आजकल शिक्षा के महत्व और उसके सुनियोजन को लेकर, जेन जी द्वारा किये जा रहे जिन आन्दोलनों से पूरे देश में एक बदलाव का माहौल दिखाई दे रहा है,उस शिक्षा का प्रभाव लोगों के व्यक्तित्व पर क्या पड़ता है,इसकी एक झलक आज के नवी मुम्बई महानगरपालिका की महासभा में भी दिखाई दी। रिडेव्हलपमेन्ट और क्लस्टर परियोजना के नियोजन पर जारी बहस में,वैसे तो कई वक्ताओं ने कुछ अच्छी बात कही मगर नगरसेविका नेत्रा शिर्के ने तो सबका दिल ही जीत लिया। उन्होंने जितने बेहतरीन तरीके से शहर के विकास को परिभाषित किया और जितने बेहतरीन तरीके से जनप्रतिधियों की भूमिका और उनसे जनता की अपेक्षाओं का वर्णन किया,वह काबिले तारीफ था। वह जब शहर के विकास को परिभाषित कर रही थीं तो ऐसा लग रहा था मानो कोई बहुत ही ज्ञानी शहर का नियोजनकार बोल रहा हो और जब वह जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उनसे जनता की अपेक्षा पर बोल रही थीं,तो ऐसा लग रहा था मानो नवी मुम्बई महानगरपालिका में सुषमा स्वराज का नया जन्म हो गया है।नेत्रा शिर्के ने शहर के नियोजन पर विस्तार से बोलते हुए यह कहा कि सिर्फ सिमेन्ट का जंगल खड़ा कर देना ही विकास नही है,बल्कि मकानों और जनसंख्या के अनुपात में लोगों को उचित और श्रेष्ठ बुनियादी सुविधा प्रदान करना विकास का पहला कर्तव्य होना चाहिए। इन बुनियादी सुविधाओं में उन्होंने पर्याप्त शुद्ध जल,शुद्ध वातावरण,पर्याप्त पार्किंग,सड़क,सिवरेज,गार्डेन,स्कूल,अस्पताल,काॅलेज,मार्केट आदि का जिक्र करते हुए यह कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कोई भी शहर,शहर नही रह जाता। इसके अलावा उन्होंने नवी मुम्बई जैसे शहर में प्राकृतिक पर्यटक स्थलों की कमी पर भी चिंता जाहिर की । नेत्रा शिर्के ने स्पष्ट किया कि वह रिडेव्हलपमेन्ट या क्लस्टर योजना के खिलाफ नही हैं,मगर इनको अपनाते वक्त पालिका को सर्वसमावेशक विकास की धारणा का ध्यान रखना चाहिए।इसके बाद नेत्रा शिर्के ने सभागृह को यह बताने का प्रयास किया कि नवी मुम्बई की जनता अपने टैक्स के पैसे की पूरी तिजोरी को,हम जनप्रतिनिधियों के हवाले यह सोचकर कर देती है कि हम उनकी तिजोरी का इस्तेमाल उनके और शहर के भले के लिए करेंगे,ऐसे में हमारा यह दायित्व बनता है कि हम अपने आचरण से उन्हे निराश न करें और नवी मुम्बई जैसे शहर के नियोजन को न सिर्फ सुरक्षित रखें बल्कि इसके नियोजन की सुन्दरता को और निखारने का कार्य करें। इसलिए अंधाधुंध रिडेव्हलपमेन्ट या क्लस्टर की परियोजनाओं को लागु करने से पहले विभाग निहाय इम्पैक्ट असेसमेन्ट किया जाना जरूरी है और फिर इसके आधार पर एक सर्वसमावेशक रिडेव्हलपमेन्ट या क्लस्टर की योजना को लागु किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

रबाले के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर कल गिर सकती है गाज

'डीसीपी हाजिर हो' का मुम्बई उच्च न्यायालय का फरमान नवी मुम्बई में किये गये अवैध ईमारतों के निर्माण का मुद्दा,दिनोंदिन...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories