रबाले पुलिस स्टेशन बना भू माफियाओं का सबसे बड़ा संरक्षक

Date:

सिडको की फेन्सिंग चुराकर,किये जा रहे हैं अवैध निर्माण कार्य

नवी मुम्बई के भू माफियाओं के खिलाफ मुम्बई उच्च न्यायालय भले ही अपना सख्त रूख दिखा रहा हो,मगर भू माफियाओं का जो अवैध गठबंधन सिडको,नवी मुम्बई महानगरपालिका,स्थानीय पुलिस स्टेशन और एमएसईबी के अधिकारियों के साथ स्थापित है,उसके आगे मुम्बई उच्च न्यायालय का आदेश बेहद तुच्छ नजर आता है। मुम्बई तपास की रिसर्च टीम ने जो विश्लेषण किया है,उसमें स्थानीय पुलिस स्टेशन का सहयोग इन भू माफियाओं को सबसे ज्यादा मिलता दिखाई दे रहा है।मुम्बई तपास ने इससे पहले भी अवैध बहुमंजिली ईमारतों के निर्माण में,नवी मुम्बई पुलिस के भ्रष्टाचारी सहयोग के उपर एक खबर प्रकाशित की है,जिसमें कई तथ्यात्मक सबूतों का उल्लेख हमारी तरफ से किया गया था। नवी मुम्बई महानगरपालिका प्रशासन द्वारा मुम्बई उच्च न्यायालय को संतुष्ट करने के लिए,अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अबतक करीब 1200 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कराये गये हैं और सैकड़ों की संख्या में एफआईआर की सिफारिश अभी भी पेन्डिंग हैं। इनमें सबसे ज्यादा एफआईआर रबाले पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दर्ज कराये गये हैं,क्योंकी इस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नवी मुम्बई महानगरपालिका के घणसोली और ऐरोली दो विभाग कार्यालय आते हैं। मगर दुर्भाग्य से रबाले पुलिस स्टेशन पूरी तरीके से, भूमाफियाओं को अपना संरक्षण देता नजर आता है। इस पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत सहित उनके अन्य साथीदार अधिकारियों द्वारा कैसे भू माफियाओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है,इसके कई दस्तावेजी सबूत मुम्बई तपास की रिसर्च टीम के पास उपलब्ध है। यहां तक कि नवी मुम्बई के पुलिस आयुक्त मिलिन्द भारंबे और संबंधित पुलिस उपायुक्त और सहायक आयुक्त सब इस बात से परिचित हैं,इसके सबूत भी मुम्बई तपास की रिसर्च टीम के पास उपलब्ध हैं। कैसे भू माफियाओं को संरक्षण देने के लिए, गंभीर दखलपात्र गुनाहों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज नही की जाती,कैसे भू माफियाओं के ईशारे पर सिडको और नवी मुम्बई महानगरपालिका की तोड़क कार्रवाई के लिए पुलिस बल उपलब्ध नही कराये जाते, कैसे अवैध ईमारतों के पानी और बिजली कनेक्शन कट करने के लिए,मांगी गई सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाता है और कैसे जिस ईमारत की नींव के समय में ही एफआईआर दर्ज करा दी गई है,वह ईमारत आज छः मंजिल की बनकर तैयार खड़ी है,इन सबके दस्तावेजी सबूत मुम्बई तपास की रिसर्च टीम के पास उपलब्ध है। एक केस तो ऐसा सामने आया है,जिसमें सिडको ने अपने जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए जो जीआई पतरे की फेन्सिंग की थी,उसे भी भू माफियाओं ने चुराकर उस जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की,इस मामले में सिडको की तरफ से रबाले पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया गया है और इसमें सिडको के लगभग दो लाख दस हजार के माल के चोरी की बात कही गई है। इस मामले में आरोपी की पहचान करने के बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की।अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब सारी प्रशासनिक यंत्रणायें, पहले से ही भू माफियाओं का साथ दे रही हों और उसमें पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह शामिल हो जाये,तो इस शहर के नियोजन की रक्षा के लिए जो लोग संघर्ष कर रहे हैं और भू माफियाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उनके जान माल की रक्षा कौन करेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories