कहा “हमसे है जमाना जमाने से हम नही।”

कल रविवार को ठाकरे बन्धुओं द्वारा जो संयुक्त रूप से,जेन जी आन्दोलन को मिली सफलता के उपलक्ष्य में विजयोत्सव का आयोजन किया गया था और उद्धव ठाकरे ने जो यह ब्यान दिया था कि काॅकरोचों ने तानाशाह को झुका दिया,उसपर अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे की प्रतिक्रिया सामने आई है। एकनाथ शिन्दे की इस प्रतिक्रिया को उनके घमंड का परिचायक बताया जा रहा है।इस प्रतिक्रिया में एकनाथ शिन्दे ने एक फिल्मी डायलाग का सहारा लेते हुए यह कहा कि “हमको झुका सके,यह जमाने में दम नही,हमसे है जमाना,जमाने से हम नही।” एकनाथ शिन्दे के इस ब्यान को उद्धव ठाकरे के ब्यान का जवाब माना जा रहा है,मगर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि कहीं यह ब्यान मोदी सरकार के खिलाफ तो नही है,जिसने आन्दोलन के आगे झुककर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री,धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लिया। इस जेन जी आन्दोलन में जिन सोशल मीडिया का योगदान सबसे ज्यादा रहा,उसका भी मजाक उड़ाते हुए एकनाथ शिन्दे ने कहा कि “वह फेस टू फेस वाले नेता हैं,फेसबुक वाले नही।”अब देखना यह है कि एकनाथ शिन्दे के इस अहंकारी ब्यान पर महाराष्ट्र के जेन जी अपनी प्रतिक्रिया किस तरीके से व्यक्त करते हैं और क्या ठाकरे बंधु की तरफ से भी इसका कोई जवाब सामने आयेगा ?



