राम मंदिर चंदा चोरी कांड, मुम्बई तपास की खोजी रिपोर्ट

Date:

मीडिया और जांच एजेन्सी देश को कर रही हैं गुमराह

पिछले कई दिनों से भले ही राम मंदिर चंदा चोरी कांड,कई महत्वपूर्ण मीडिया संस्थानों की सुर्खियां बना हुआ हो,मगर इन मीडिया संस्थानों पर प्रसारित की जा रही खबरें अभी भी मुख्य सच्चाई से कोसों दूर हैं। मुम्बई तपास ने देश की आस्था से जुड़े इस गंभीर अपराध की जांच,अपने स्तर पर की है और इसकी जो सच्चाई सामने आई है,उसे इस खबर के जरिए पाठकों के सामने रखा जा रहा है।सबसे पहली खोज मुम्बई तपास ने ट्रस्ट शब्द से शुरू की है। किसी भी ट्रस्ट के लिए उसका सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज,उसका ट्रस्ट डीड होता है जिसे ट्रस्ट एक्ट के अनुसार रजिस्टर्ड करना जरूरी होता है। ट्रस्ट डीड वह पेपर है जिसमें ट्रस्ट के कामकाज की रूपरेखा,पदाधिकारियों के पद और उनकी जिम्मेदारियां,भविष्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बदलाव या नये चयन की प्रक्रिया और ट्रस्ट के विसर्जन की अवस्था का उल्लेख होता है। राम मंदिर के निर्माण और उसके व्यवस्थापन के लिए जिस ट्रस्ट का निर्माण किया गया है,उसका नाम है श्री राम जन्मभूमि तिर्थ निर्माण ट्रस्ट। ऐसे में इस ट्रस्ट का ट्रस्ट डीड भी होगा,भले ही वह ट्रस्ट डीड रजिस्टर्ड न हो,मगर इसमें ट्रस्ट के कार्यों की रूपरेखा और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अधिकार और जिम्मेदारियों का जिक्र तो होगा। मुम्बई तपास को जो जानकारी कुछ ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त हुई है,उसके मुताबिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है,मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी,धार्मिक पदाधिकारी और सरकारी या प्रशासनिक पदाधिकारी।इसमें मुख्य कार्यकारी और स्थायी पदाधिकारी के संस्थापक ट्रस्टी के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के वकील के पारासरण, ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में महंत नृत्य गोपालदास,ट्रस्ट के महासचिव के रूप में चंपत राय और लेखाकार के रूप में स्वामी गोविन्द देवगिरी जी महाराज का नाम शामिल है। इसी तरीके से धार्मिक ट्रस्टी के रूप में जगतगुरू शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, जगतगुरू माधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्ना तिर्थ जी महाराज,युगपुरूष परमानंद जी महाराज,महंत दिनेन्द्र दास,डा.अनिल मिश्रा और कृष्ण मोहन का नाम शामिल है। सरकारी और प्रशासनिक ट्रस्टी के रूप में नृपेन्द्र मिश्रा,संजय प्रसाद आईएएस,उत्तर प्रदेश सरकार,प्रशांत लोखंडे आईएएस केन्द्र सरकार,शशांक त्रिपाठी आईएएस,डिस्ट्रीक मजिस्ट्रेट ऑफ अयोध्या का नाम शामिल है।अब सवाल यहां से शुरू होता है कि आखिर इस त्रिस्तरीय ट्रस्ट में किस पदाधिकारी और किस श्रेणी के ट्रस्टियों को क्या क्या भूमिका दी गई थी और उनके अधिकार क्या क्या थे? सबसे बड़ा सवाल तो उन प्रशासनिक और सरकारी ट्रस्टियों की भूमिका पर खड़ा होता है,जिन्हे राज्य और केन्द्र सरकार का प्रतिनिधी बनाया गया था। जिस ट्रस्ट में हजारों करोड़ रूपये चंदा के रूप में जमा थे,उसमें मौजूद वरिष्ठ प्रशासनिक और सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी बिल्कुल नगण्य होगी इसे कोई स्विकार नही कर सकता और अगर ऐसा हुआ होगा तो इसका मतलब साफ है कि इस ट्रस्ट का निर्माण करनेवाली केन्द्र और राज्य सरकार के मन में ही बेईमानी थी। ऐसे में या तो यह प्रशासनिक और सरकारी अधिकारी इस चंदा चोरी और ट्रस्ट के किसी भी घोटाले में सबसे ज्यादा दोषी हैं या फिर संयुक्त रूप से केद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार।मगर देश की महत्वपूर्ण मीडिया और जांच एजेन्सियां इन सबों से परे कुछ छुटभैये कर्मचारी सहित चंपत राय और अनिल मिश्रा पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। मुम्बई तपास का यह मानना है कि राम मंदिर चंदा चोरी या इससे जुड़े ट्रस्ट के किसी भी घोटाले की जांच की शुरूवात उस ट्रस्ट डीड से की जानी चाहिए,जिसमें सभी पदाधिकारियों के अधिकार और जिम्मेदारियों को उल्लेखित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories