गणेश नाईक और एकनाथ शिन्दे समर्थक नगरसेवकों में हो सकती है तिखी बहस

नवी मुम्बई महानगरपालिका में बीजेपी और एकनाथ शिन्दे शिवसेना के नगरसेवकों के बीच,वैसे तो कई महासभाओं में तिखी बहस देखने को मिल चुकी है,मगर कल के महासभा में कुछ ज्यादा ही तिखी बहस की उम्मीद की जा रही है। क्योंकी कल की महासभा को लेकर,गणेश नाईक ने पहले से ही यह एलान कर दिया है कि एकनाथ शिन्दे के नेतृत्व में,नवी मुम्बई में जो रिडेव्हलपमेन्ट और कलस्टर डेव्हलपमेन्ट का बड़ा खेल खेलने की कोशिश की जा रही है,उसके खिलाफ बीजेपी के नगरसेवक एक विशेष प्रस्ताव को महासभा में ला सकते हैं और अपने बहुमत की बदौलत इसे पास भी करा सकते हैं। वहीं शिवसेना एकनाथ शिन्दे गुट के नगरसेवकों ने भी यह इशारा दिया है कि अगर ऐसा होता है तो वह महासभा में गणेश नाईक और उनके समर्थकों की इज्जत निकाले बिना नही मानेंगे।दरअसल नवी मुम्बई में रिडेव्हलपमेन्ट और क्लस्टर डेव्हलपमेन्ट, भले ही आम लोगों के भलाई के लिए की जाने की बात की जा रही हो,मगर इसकी असली मलाई बिकासक और स्थानीय नेताओं के खाते में जा रही है,ऐसे में इस मलाई का फायदा जिन्हे नही मिल पा रहा है,वह इसका विरोध कर रहे हैं और जिन्हे मिल रहा है वह इसका समर्थन। एकनाथ शिन्दे चूकि शहरी विकास मंत्री हैं,इसलिए इन दोनों परियोजनाओं का सबसे बड़ा फायदा उन्ही के समर्थकों को हासिल हो रहा है। वैसे राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले सभी की निगाहें कल के महासभा पर टिकी हैं,आगे आगे देखिए होता है क्या



