नवी मुम्बई के भू माफियाओं को पुलिस का सबसे बड़ा संरक्षण

Date:

फर्जी कागजातों पर की गई करोड़ों की खरीद बिक्री के खुलासे के बाद भी एफआईआर नही

माननीय मुम्बई उच्च न्यायालय के अनेकों सख्त आदेशों के बाद भी, नवी मुम्बई के भू माफिया क्यों बेखौफ हैं,इसका एक खुलासा दो दिन पहले ही न्यायालय के एक फर्जी स्थगन आदेश से हुआ था। लेकिन अभी इस प्रकरण के दो दिन भी नही बिते थे कि इस संदर्भ में,एक और बेहद ही गंभीर खुलासा सामने आया है। इस बार भी मामला सरकारी फर्जी दस्तावेजों से ही जुड़ा है। घणसोली,कोपरखैरणे और ऐरोली गांव के कई विकासकों ने जो अवैध बहुमंजिली ईमारतें,सिडको की अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण करके बनाई हैं, उन ईमारतों को वैध बताकर उसके मकान और दूकान को बेचने के लिए फर्जी सीसी और फर्जी ओसी का इस्तेमाल किया है।इस संदर्भ में मुम्बई तपास को जो दस्तावेजी सबूत हासिल हुए हैं,उससे यह स्पष्ट होता है कि घणसोली नोड के गोठीवली गांव में हाउस नंबर 1067 पर जो 6 मंजिली अवैध ईमारत बनाई गई है,उसके विकासक गुरूकृपा इंटरप्राइजेज द्वारा,जो मकान और दूकान रजिस्टर्ड डीड के द्वारा बेचे गये हैं,उसमें नवी मुम्बई महानगरपालिका के फर्जी सीसी और ओसी का इस्तेमाल किया गया है।इसी तरीके से ऐरोली नोड में भी सिडको की अधिग्रहित भूखंड पर एआईआर-डीएसडब्लू-1630 नामक एक संपति पर जो 6 मंजिली अवैध ईमारत बनाई गई है,उसके विकासक ने भी इस ईमारत के मकानों और दूकानों को बेचने के लिए अपने रजिस्टर्ड सेल डीड में, पालिका के फर्जी सीसी और ओसी का इस्तेमाल किया है। इन सबके पुख्ता सबूत मुम्बई तपास के पास मौजूद हैं और मुम्बई तपास के संपादक राजीव मोहन मिश्रा ने,इन सारे सबूतों के साथ रबाले पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है।मगर पुलिस और भूमाफियाओं के बीच का संबंध कितना गहरा है,इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पुलिस को यह लिखित शिकायत 15 दिसंबर 2025 को ही दे दी गई थी,मगर रबाले पुलिस के अधिकारी,प्राथमिक जांच के नाम पर लगातार एफआईआर दर्ज करने को टालते रहे। इसके बाद सीआरपीसी के सेक्शन 154 के कोरम को पूरा करने के लिए राजीव मोहन मिश्रा ने 25 मार्च को डीसीपी जोन 1 को लिखित शिकायत दी। इसके बाद भी जब एफआईआर दर्ज करने की कोई पहल नही की गई तो राजीव मिश्रा ने व्यक्तिगत स्तर पर पुलिस आयुक्त मिलिन्द भारंबे से मुलाकात कर उन्हे सारी सच्चाई से अवगत कराया। मगर पुलिस आयुक्त के आश्वासन के बाद भी एफआईआर दर्ज नही हुआ। इसके बाद राजीव मिश्रा ने जब डीसीपी जोन 1 में दिये गये लिखित शिकायत पर,डीसीपी के प्रतिक्रिया की जानकारी मांगी तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि डीसीपी ने एफआईआर दर्ज करने की लिखित स्वीकृती रबाले पुलिस स्टेशन को दे दी है,फिर भी रबाले पुलिस स्टेशन ने अभी तक एफआईआर दर्ज नही किया है । हालांकि ऐसे मामलों के सामने आने पर,मुम्बई उच्च न्यायालय ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने और इसकी बेहद ही गंभीरता से जांच किये जाने का निर्देश नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन को पहले से ही दे रखा है,मगर भू माफियाओं के प्रेम में जकड़ी नवी मुम्बई पुलिस उनपर कार्रवाई करने की बजाए उन्हे संरक्षण देने में जुटी है। भारत सरकार द्वारा पुराने सीआरपीसी को जो बीएनएसएस में बदला गया है, उसके सेक्शन 199 में इसका स्पष्ट उल्लेख है कि अगर कोई पुलिस अधिकारी किसी दखलपात्र अपराध के खिलाफ, एफआईआर नही लेता है तो उसे एक साल की सजा तक हो सकती है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जाना जरूरी होता है,मगर नवी मुम्बई पुलिस आयुक्त मिलिन्द भारंबे के नेतृत्व में,नवी मुम्बई पुलिस के अधिकारियों को न तो न्यायालय के किसी आदेश की चिन्ता है और न ही बीएनएसएस के किसी कानून की। राजीव मिश्रा जल्द ही पुलिस के इस निष्क्रियता के खिलाफ सीआरपीसी 156(3) के तहत न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले हैं,जिसमें वह संबंधित पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग करनेवाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories