Home आपराधिक गोराई-मनोरी में अवैध ड्रग्स लैब पर छापा

गोराई-मनोरी में अवैध ड्रग्स लैब पर छापा

0
69

मुंबई में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार मुंबई के गोराई-मनोरी इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। एमबीवीवी क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मेफेड्रोन ड्रग्स और केमिकल्स बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इस रैकेट से करोड़ों रुपये का कारोबार चल रहा था। मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। नागपुर में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या नागपुर के धरमपेठ इलाके में देर रात हुए विवाद के बाद एक इंजीनियरिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। साइबर ठगी गैंग का खुलासा जयपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी करता था। आरोपी ने एक रिटायर्ड व्यक्ति से “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मुंबई तपास न्यूज़ “सच के साथ, सबसे तेज़”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here